रुद्रपुर, अप्रैल 28 -- खटीमा, संवाददाता। नगरपालिका बोर्ड की बैठक में शहर के विकास कार्यों को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। सभासदों ने अपने-अपने वार्डों से संबंधित प्रस्ताव रखे, जबकि चेयरमैन ने पालिका स्तर पर कराए जाने वाले कार्यों का खाका प्रस्तुत किया। प्रत्येक वार्ड में सीसीटीवी कैमरे लगाने सहित कई प्रस्ताव पास किए गए। बैठक में विपक्षी दलों द्वारा नारी शक्ति वंदन अधिनियम को पारित न होने देने पर बोर्ड ने निंदा प्रस्ताव भी पारित किया। सोमवार को चेयरमैन रमेश चंद्र जोशी की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में अधिशासी अधिकारी प्रियंका आर्य ने पालिका का आय-व्यय बजट प्रस्तुत किया। वर्ष 2025-26 के लिए आय 29,44,33,000 रुपये और व्यय 16,91,89,741 रुपये प्रस्तावित किया गया। यह भी पढ़ें- लौरिया : 97 करोड़ का बजट पास वहीं, वर्ष 2026-27 के लिए अनुमानित आय 30,39,4...