रिषिकेष, मई 25 -- ऋषिकेश, संवाददाता। मेयर शंभू पासवान ने कहा कि नगर निगम के प्रत्येक वार्ड का चहुंमुखी विकास और जनता को बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है। कहा कि क्षेत्र में तीव्र गति से विकास कार्य किए जा रहे हैं। सोमवार को विभिन्न वार्डों में ​नगर निगम क्षेत्र के अंतर्गत विकास कार्यों को गति देते हुए मेयर शम्भू पासवान ने कई महत्वपूर्ण विकास परियोजनाओं का विधिवत उद्घाटन किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...