प्रत्येक रविवार को छपरा से चलेगी दिल्ली एक्सप्रेस
छपरा, जून 18 -- छपरा, हमारे संवाददाता। छपरा-दिल्ली (आनंद विहार टर्मिनस)-छपरा साप्ताहिक एक्सप्रेस हर रविवार को छपरा से चलेगी। मऊ-दिल्ली (आनंद विहार टर्मिनस)-मऊ एक्सप्रेस के अलावा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से दोहरीघाट-औंड़िहार मेमू सेवा के वाराणसी सिटी तक मार्ग विस्तार का शुभारंभ भी होगा। 12527 छपरा-दिल्ली (आनंद विहार टर्मिनस) एक्सप्रेस का नियमित संचालन प्रत्येक रविवार को होगा। ट्रेन रात 8:50 बजे छपरा से रवाना होकर अगले दिन दोपहर 2 बजे आनंद विहार टर्मिनस पहुंचेगी। वापसी में 12528 एक्सप्रेस प्रत्येक सोमवार शाम 4:25 बजे आनंद विहार टर्मिनस से चलकर अगले दिन सुबह 9:40 बजे छपरा पहुंचेगी। यह ट्रेन बलिया, मऊ, आजमगढ़, शाहगंज, जौनपुर, सुल्तानपुर, लखनऊ, कानपुर सेंट्रल, अलीगढ़ एवं गाजियाबाद स्टेशनों पर ठहरेगी। यह भी पढ़ें- 24 जून से नियमित चलेगी आ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.