प्रत्येक माह होने वाले विशेष कार्यक्रमों में शत-प्रतिशत भागीदारी सुनिश्चित हो : डीसी
चाईबासा, मई 10 -- चाईबासा, संवाददाता। जिले में नवाचार के तहत रविवार को झारखंड स्टेट लाइवलीहुड प्रमोशन सोसाइटी के माध्यम से संचालित 75 संकुल संगठनों में प्रोजेक्ट बदलाव के तहत संकुल स्तरीय सखी दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सभी सीएलएफ एवं स्वयं सहायता समूहों के सदस्यों की सहभागिता रही। उक्त कार्यक्रम में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से पश्चिमी सिंहभूम जिले के उपायुक्त मनीष कुमार ने भी भाग लिया। उपायुक्त ने सभी सीएलएफ एवं कैडर के लिए निर्धारित ड्रेस कोड, कोट एवं पहचान पत्र को अनिवार्य रूप से लागू करने का निर्देश दिया। उन्होंने सभी को मातृत्व दिवस की शुभकामनाएं दी। प्रत्येक माह को आयोजित होने वाले विशेष कार्यक्रमों पर विस्तार से चर्चा कर समूह सदस्यों की शत-प्रतिशत भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए सभी दीदियों को प्रेरित किया।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.