नैनीताल, अप्रैल 14 -- गरमपानी, संवाददाता। प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल खैरना-गरमपानी के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने मंगलवार को शपथ ली। इस दौरान सभी व्यापारियों से प्रत्येक माह में एक दिन स्वेच्छा से बाजार बंद रखने का आह्वान किया, ताकि संगठन की शक्ति को और अधिक मजबूत किया जा सके और व्यापारियों की समस्याओं को प्रभावी ढंग से उठाया जा सके।शपथ ग्रहण समारोह में प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष एवं दर्जाधारी नवीन वर्मा ने सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को शपथ दिलाई। इस दौरान बाजार के सभी व्यापारियों को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया। प्रदेश अध्यक्ष वर्मा ने कहा कि प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल प्रदेश का सबसे बड़ा व्यापारिक संगठन है, इसकी मजबूती व्यापारियों की एकता में निहित है। उन्होंने सभी व्यापारियों से संगठित होकर कार्य करने ए...