वाराणसी, मार्च 22 -- वाराणसी, वरिष्ठ संवाददाता। वाराणसी पुलिस कमिश्नरेट की ओर से रविवार को मिशन शक्ति 5.0 के अंतर्गत महिला सुरक्षा एवं स्वावलंबन के लिए जागरूकता बाइक रैली का निकाली गई। रिजर्व पुलिस लाइन परेड ग्राउण्ड से प्रारंभ हुई रैली में महिला पुलिस बल और पीआरवी 112 के अधिकारी-कर्मचारी शामिल हुए। रैली रिजर्व पुलिस लाइन परेड ग्राउण्ड होते हुए पुलिस लाइन चौराहा, कचहरी, आंबेडकर चौराहा, जेपी मेहता, दैत्रावीर, भोजूबीर दूधसट्टी, अर्दली बाजार होते हुए पुनः पुलिस लाइन पहुंचकर समाप्त हुई। रैली को हरी झंडी दिखाते हुए पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल ने कहा कि मिशन शक्ति का उद्देश्य महिलाओं को सुरक्षित वातावरण प्रदान करने के साथ-साथ उन्हें आत्मनिर्भर एवं सशक्त बनाना है। प्रत्येक महिला तक हेल्पलाइन नम्बरों की जानकारी पहुंचाना आवश्यक है। इस आयोजन का मुख्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.