प्रत्येक भारतीय को वृक्षारोपण को अपना राष्ट्रीय कर्तव्य बनाना होगा : पंकज के.आर.पंडित
हापुड़, जुलाई 26 -- नगर में कारगिल विजय दिवस के अवसर पर ब्रिगेड ऑफ एक्स कैडेट्स द्वारा संचालित मिशन हरित सेना के अंतर्गत आनंद विहार कॉलोनी, दिल्ली रोड, सबली गाँव के निकट एक विशेष वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में छायादार एवं फलदार पौधे लगाकर संगठन ने एक लाख पौधे लगाने के राष्ट्रीय संकल्प को नई ऊर्जा प्रदान की। इस दौरान कार्यक्रम का नेतृत्व संगठन के केंद्रीय डिप्टी चीफ अनुज त्यागी ने किया। संगठन के संस्थापक पंकज के.आर.पंडित ने कहा कि वृक्ष लगाना केवल पर्यावरण संरक्षण का कार्य नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के प्रति हमारी नैतिक जिम्मेदारी है। यदि भारत का प्रत्येक नागरिक अपने जीवन में नियमित रूप से वृक्ष लगाए और उनकी देखभाल करे, तो हमारा देश विश्व के सबसे हरित देशों में शामिल हो सकता है। यह भी पढ़ें- कारगिल दिवस पर एसएसबी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.