प्रत्येक भट्ठा स्वामी स्वेच्छा से 10 क्विंटल भूसा दान करें
मैनपुरी, अप्रैल 30 -- डीएम डॉ. इंद्रमणि त्रिपाठी ने भट्ठा स्वामियों और एसोसिएशन के प्रतिनिधियों के साथ बैठक कर सामाजिक सहभागिता का आह्वान किया। उन्होंने जनपद की गोशालाओं के सुदृढ़ीकरण के लिए भूसा दान और श्रमिक बच्चों के शत-प्रतिशत नामांकन पर विशेष बल दिया। अपील की कि प्रत्येक भट्ठा स्वामी स्वेच्छा से कम से कम 10 क्विंटल भूसा दान करे। डीएम ने स्पष्ट किया कि भूसा डायवर्ट न हो, स्थानीय संसाधनों का उपयोग गोशालाओं के हित में किया जाए। भूसा देने वाले किसानों को बदले में गोशाला से जैविक खाद उपलब्ध कराई जाएगी। दानदाताओं को आगामी बैठक में श्रेष्ठ-गोसेवक के रूप में सम्मानित किया जाएगा। भंडारण की सुविधा हेतु भूसा बोरों में भरकर देने और इसका दस्तावेजीकरण करने के निर्देश दिए गए। स्कूल चलो अभियान के तहत भट्ठा स्वामियों को निर्देशित किया गया कि वे अपने ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.