अल्मोड़ा, मई 19 -- अल्मोड़ा। कैबिनेट मंत्री डॉ धन सिंह रावत ने विकासभवन सभागार में अधिकारियों की बैठक ली। इस दौरान उन्होंने जिले के प्रत्येक ब्लॉक में एक-एक आदर्श सहकारिता गांव विकसित करने के निर्देश दिए। बैठक में सहकारिता विभाग की समीक्षा के दौरान मंत्री ने ग्रामीण क्षेत्रों में सहकारिता मॉडल को मजबूत करने को कहा। कहा कि बैंकिंग सेवाओं को गांव स्तर तक सुदृढ़ बनाया जाए और सीएससी के माध्यम से सुविधाएं पहुंचाएं। किसानों को योजनाओं का लाभ और सहकारिता विभाग को शतप्रतिशत कंप्यूटराइज्ड करने को कहा। शिक्षा विभाग की समीक्षा करते हुए रावत ने विद्यालयों की आधारभूत व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने पर जोर दिया। यह भी पढ़ें- प्रत्येक ब्लॉक में विकसित होगा आदर्श सहकारिता गांव

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...