प्रत्येक बूथ पर समर्पित 11 कार्यकर्ताओं की सक्रिय टीम गठित
मेरठ, सितम्बर 4 -- फलावदा नगर के अटल चौक पर भाजपा कार्यालय पर संगठन को मजबूती प्रदान करने और आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार करने के उद्देश्य से बैठक का आयोजन किया गया। अध्यक्षता मवाना पश्चिम के मंडल अध्यक्ष प्रताप बैसला व संचालन मंडल महामंत्री अजय शर्मा ने किया। मुख्य अतिथि भाजपा के नवनियुक्त जिला उपाध्यक्ष राहुल चौहान का कार्यकर्ताओं ने फूल-माला पहनाकर जोरदार स्वागत किया। मवाना पश्चिम मंडल की प्रबंधन समिति और शक्ति केंद्र, प्रत्येक गांव में बूथ प्रबंधन समिति तथा शक्ति केंद्र के प्रभारियों एवं बूथ अध्यक्षों को उनके दायित्वों और कार्यों के बारे में विस्तार से समझाया गया। मंडल क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले सभी बूथों का पारदर्शी सत्यापन किया गया। संगठन की मजबूती के लिए प्रत्येक बूथ पर 11 समर्पित कार्यकर्ताओं की सक्रिय टीम का गठन किया गया। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.