गोंडा, जनवरी 5 -- करनैलगंज, संवाददाता। जिला अंधता निवारण समिति के तत्वावधान में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र करनैलगंज पर प्रत्येक बुधवार को निःशुल्क स्क्रीनिंग नेत्र परीक्षण शिविर का आयोजन किया जाएगा। शिविर में नेत्र संबंधी सभी बीमारियों की जांच एवं उपचार की सुविधा उपलब्ध रहेगी। शिविर के दौरान ऑपरेशन योग्य पाए गए मोतियाबिंद रोगियों का चयन कर उन्हें निःशुल्क लेंस प्रत्यारोपण विधि से ऑपरेशन के लिए अयोध्या नेत्र चिकित्सालय भेजा जाएगा। मरीजों को अयोध्या ले जाने के लिए चिकित्सालय की ओर से निःशुल्क वाहन की व्यवस्था की जाएगी। मोतियाबिंद के मरीजों के लिए आधार कार्ड अनिवार्य रखा गया है। नेत्र जांच एवं ऑपरेशन से संबंधित सभी सेवाएं पूर्णतः निःशुल्क होंगी। यह जानकारी नेत्र परीक्षण अधिकारी एके गोस्वामी ने दी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस क...