प्रत्येक प्रखंड के लिए मांगा 5 एंबुलेंस
पलामू, जून 18 -- मेदिनीनगर। आम आदमी पार्टी के जोनल प्रवक्ता कौशल किशोर ने गुरुवार को पलामू के उपायुक्त से मुलाकात कर जिले के सभी प्रखंडों में 5 एम्बुलेंस की व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की। उन्होंने जिले की लचर स्वास्थ्य व्यवस्था में सुधार करने की मांग उपायुक्त से करते हुए कहा कि आसेहार के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में नियमित रूप से डॉक्टर नहीं बैठते हैं। मरीजों के लिए अन्य सुविधाएं मौजूदा नहीं है। भवन बनने के बाद लोगों की उम्मीदें बढ़ी थी मगर वह अबतक पूरा नहीं हो सका है। मेदिनीनगर के मुख्य अस्पताल से कई प्रखंड करीब 40 किलोमीटर तक दूर हैं। आपात स्थिति में मरीजों को वहां पहुंचने में घंटों समय व्यतीत हो जाता है। उन्होंने सीएचसी में बेहतरी इलाज सुनिश्चित कराने की मांग की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.