मुंगेर, जनवरी 6 -- मुंगेर, निज प्रतिनिधि। सरकार के सचिव, सहकारिता विभाग के निर्देशानुसार दिनांक 2 जनवरी 2026 से 31 जनवरी 2026 तक सभी पैक्सों में सदस्यता सह जागरूकता एवं योजना आच्छादन अभियान चलाया जाना है। इसको लेकर सोमवार को सदर प्रखंड परिसर में बीडीओ विश्वजीत कुमार तिवारी के नेतृत्व में बैठक सह जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें प्रखंड की सभी पैक्सों के अध्यक्ष मौजूद रहे। बैठक में प्रखंड सहकारिता पदाधिकारी विद्यासागर ने बताया कि प्रत्येक पैक्स में कम से कम 50 से 100 नए सदस्य बनाये जाने हैं। कार्यक्रम सह अभियान अंतर्गत ज्यादा सदस्य बनाने वाले पैक्सों के अध्यक्ष को प्रोत्साहित एवं सम्मानित किया जाएगा। उक्त अवधि में इस कार्यक्रम के तहत कई गतिविधियों का संचालन किया जाना है। उन्होंने बताया कि सदस्यता के लिये इच्छुक किसानों से आवेदन ...