बाराबंकी, जुलाई 2 -- रामसनेहीघाट (बाराबंकी)। सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है कि कोई भी पात्र ग्रामीण श्रमिक एक भी दिन रोजगार से वंचित न रहे। इसी उद्देश्य से विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन ग्रामीण (वीबी-जी राम-जी) के तहत रोजगार की वैधानिक गारंटी 100 दिन से बढ़ाकर 125 दिन तथा मजदूरी 252 रुपये से बढ़ाकर 300 रुपये कर दी गई है। यह बात प्रदेश के खाद्य एवं रसद तथा नागरिक आपूर्ति राज्यमंत्री सतीश चंद्र शर्मा ने गुरुवार को ग्राम पंचायत गजपतिपुर में आयोजित सम्मेलन में कही। उन्होंने कहा कि सरकार का उद्देश्य प्रत्येक पात्र परिवार को अधिक रोजगार उपलब्ध कराकर आर्थिक रूप से सशक्त बनाना है। यह भी पढ़ें- सहरसा: वीबी जीरामजी योजना का हुआ शुभारंभ राज्यमंत्री श्री शर्मा ने विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन ग्रामीण (वीबी-जी राम-जी) ...