जहानाबाद, जुलाई 18 -- जहानाबाद, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। डीएम छिरिङ वाई भूटिया के निर्देशानुसार कलेक्ट्रेट स्थित ग्राम प्लेक्स भवन में एडीएम सह जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी राजीव कुमार के नेतृत्व में प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के प्रभावी क्रियान्वयन एवं व्यापक जन-जागरूकता के उद्देश्य से एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में पंचायत सचिव, नगर परिषद एवं नगर पंचायत के पदाधिकारी, जीविका से जुड़े कर्मी तथा विद्युत विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे। यह भी पढ़ें- Chapra News: पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना को लेकर जनप्रतिनिधियों की हुई बैठककार्यशाला के उद्देश्य इस दौरान प्रतिभागियों को योजना के अंतर्गत रूफटॉप सोलर संयंत्र की स्थापना, ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया, केंद्र सरकार द्वारा प्रदत्त सब्सिडी, तकनीकी मानकों, आवश्यक दस्ताव...