फर्रुखाबाद कन्नौज, अप्रैल 13 -- फर्रुखाबाद, संवाददाता। आवास विकास स्थित भाजपा कार्यालय पर सोमवार को डॉ.आंबेडकर की जयंती की तैयारियों को लेकर बैठक की गयी। इसमें जिलाध्यक्ष फतेह चंद्र वर्मा ने कहा कि जिला संगठन के पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष, बूथ अध्यक्ष, शक्ति केंद्र संयोजक, दलित बस्तियों में जाकर 15 से 18 अप्रैल तक जनसंपर्क करेंगे। 14 अप्रैल को जहां जहां आंबेडकर प्रतिमा स्थापित है वहां स्वच्छता कार्यक्रम होंगे। प्रत्येक बूथ पर पुष्पांजलि और गोष्ठी आयोजित होगी। इस दौरान अमरदीप दीक्षित, हिमांशु गुप्ता, रश्मि दुबे, गोपाल राठौर, शिवांग रस्तोगी, सर्वेश कुशवाहा, संजीव गुप्ता आदि की मौजूदगी रही। यह भी पढ़ें- पारू में आंबेडकर की प्रतिमा की साफ-सफाई यह भी पढ़ें- भाजपा नेताओं ने बाबा साहेब के प्रतिमा स्थलों की सफाई की यह भी पढ़ें- अंबेडकर जयंती पर पूर्...