पटना, मार्च 13 -- गर्भधारण के तीन महीने पहले पुरुष-महिला दोनों को बीपी, शुगर समेत अन्य जरूरी जांच करा लेनी चाहिए ताकि बच्चे और मां दोनों का स्वास्थ्य बेहतर रहे। प्रत्येक दंपती के लिए सुरक्षित गर्भधारण प्रबंधन बहुत जरूरी है। ये बातें डॉ. प्रज्ञा मिश्रा चौधरी ने कहीं। इंडियन सोसाइटी ऑफ पेरिनेटोलॉजी एंड रिप्रोडक्टिव बायोलॉजी (आईसोपारबी) का 41वां राष्ट्रीय सम्मेलन पटना के एक निजी होटल में शुक्रवार से शुरू हो गया। पहले दिन की कार्यशाला में स्त्रीरोग चिकित्सक और शिशु रोग चिकित्सकों को मातृ और नवजात स्वास्थ्य से जुड़ी नवीनतम जानकारी साझा की गई। साथ चिकित्सकों को व्यवहारिक प्रशिक्षण भी दिया गया। सम्मेलन 15 मार्च तक चलेगा। सम्मेलन के पहले दिन कार्यशाला का उद्घाटन आयोजन अध्यक्ष डॉ. उषा शर्मा, सचिव डॉ. प्रज्ञा मिश्रा चौधरी और मुख्य अतिथि डॉ. मंजू गीत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.