लखनऊ, जुलाई 28 -- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश के हर जिले में एक मॉडल गोशाला व एक बायोगैस आधारित मॉडल ग्राम विकसित करने के निर्देश दिए हैं। इसके लिए चरणबद्ध तरीके से कार्ययोजना तैयार करने को कहा है। उन्होंने यह भी कहा है कि गौशालाओं को गोवंश संरक्षण के साथ गो-आधारित प्राकृतिक कृषि, जैविक खाद, स्वच्छ ऊर्जा तथा ग्रामीण आजीविका से जोड़ते हुए उन्हें आत्मनिर्भर बनाने का काम किया जाए।

गौशालाओं का निरीक्षण मुख्यमंत्री ने मंगलवार को उत्तर प्रदेश गो सेवा आयोग की बैठक की अध्यक्षता करते हुए कहा कि आयोग गौशालाओं का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का मूल्यांकन करे। आवश्यक सुधारात्मक सुझाव शासन को उपलब्ध कराए, जिससे गोवंश संरक्षण की व्यवस्था और अधिक मजबूत हो सके। उन्होंने प्रदेश में संचालित गौशालाओं के प्रबंधन, गोवंश संरक्षण, प्राकृतिक कृषि, गोबर आधारि...