धनबाद, अप्रैल 9 -- धनबाद, मुख्य संवाददाता। जल शक्ति अभियान कैच द रेन के तहत 16 अप्रैल से स्कूल और शिक्षण संस्थानों में जल पखवाड़ा शुरू होगा। 30 अप्रैल तक चलने वाले कार्यक्रम में बच्चों को जल संरक्षण के बारे में शिक्षित किया जाएगा। पानी की कमी के प्रभाव के बारे में जागरूक किया जाएगा। प्रत्येक छात्र को प्रतिदिन कम-से-कम एक लीटर पानी बचाने में मदद करने को प्रेरित किया जाएगा। घर व विद्यालय में पानी के उपयोग और न्यूनतम बर्बादी के लिए प्रोत्साहित करने के साथ पानी के प्राकृतिक स्रोतों की रक्षा करना सीखने के लिए सशक्त बनाने पर जोर रहेगा। झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद ने यह निर्देश जिलों को जारी किया है। स्कूलों में इको क्लब के माध्यम से वाटर ऑडिट कराया जाए तथा उसका विश्लेषण विद्यालय प्रबंधन समिति के समक्ष रखा जाए। अहम यह है कि जिले में चयनित श्रेष...