प्रत्येक चौराहे पर यातायात पुलिस व्यवस्था की मांग
मिर्जापुर, जून 16 -- मिर्जापुर। जनहित मोर्चा की बैठक सोमवार को नगर के भुजवाचौकी के पास कोषाध्यक्ष श्याम बाबू प्रजापिता और कदन लाल चक्रवाल के संचालन में हुआ। इस दौरा नगर कमेटी के विस्तार के साथ ही नगर को जाम से मुक्ति दिलाने के लिए सभी चौराहों पर यातापुलिस की व्यवस्था,छुट्टा पशुओं को पकड़वाने और नगर की अन्य समस्याओं पर विचार किया गया। बताया गया कि इससे पहले पुलिस अधीक्षक को पत्रक भी सौंपा गया,लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई। रोष जताते हुए आंदोलन करने की धमकी दी गई। बैठक में पारस पासवान,दूधनाथ बिंद,राजेंद्र प्रजापति,डा.दिनेश चौधरी,सोएब अंसारी,भाईलाल गुप्ता,भोजराज त्रिपाठी,देव मिश्रा,अशफाक,साजन चौधरी आदि रहे। यह भी पढ़ें- मोहर्रम में ताजिया की ऊंचाई रखें कम
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.