मेरठ, जून 20 -- सांसद अरुण गोविल ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से अनुरोध किया है कि मेरठ-हापुड़ जिले की सभी पंचायतों में कम से कम एक-एक व्यवस्थित श्मशान घाट का निर्माण किया जाए। कहा कि प्रधान लगातार पंचायतों में इसकी मांग कर रहे हैं। सांसद अरुण गोविल ने इस संबंध में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र लिखकर मेरठ-हापुड़ लोकसभा क्षेत्र की सभी ग्राम पंचायतों में श्मशान घाटों के सुदृढ़ीकरण और निर्माण कार्य का मामला उठाया है। बताया कि जनसुनवाई के दौरान ग्रामीणों और स्थानीय जनप्रतिनिधियों, ग्राम प्रधानों ने उनके संज्ञान में लाया है कि अधिकांश गांवों में श्मशान घाटों की स्थिति खराब है। वहां न तो चारदीवारी (बाउंड्री वॉल) है, न टीन शेड है और न ही अंतिम संस्कार में आने वाले लोगों के बैठने की कोई व्यवस्था है। ग्रामीणों को विशेषकर बरसात के मौसम में भा...