बिल्ल्होर, अगस्त 22 -- घाटमपुर। शिवशक्ति अखाड़ा निरंजनी की पहली बैठक घाटमपुर की कूष्मांडा देवी मंदिर परिसर में संपन्न हुई। बैठक में संगठन के विस्तार , कार्ययोजना आदि को लेकर चर्चा की गई। मुख्य अतिथि महंत मधुराम जी ने कहा कि अखाड़ा गांव-गांव में अपने पदाधिकारी बनायेगा, क्योंकि इसका उद्देश्य धर्म, समाज एवं राष्ट्रहित के कार्यों को मजबूती देना है। बैठक में मोनिशा को विभाग सहसंयोजक,योगेन्द्र सचान को जिलाध्यक्ष,योगेन्द्र सोनी को जिला सहसंयोजक,वैभव द्विवेदी, शिवम परिहार को सह संयोजक, अमरसिंह , कुशाल को उपाध्यक्ष, दीपक को संयोजक, शैलेश, विनय को सह संयोजक, जीतू अवस्थी को अधिवक्ता परिषद में पदाधिकारी घोषित किया गया है। बैठक में शुभम सौर्य अग्निहोत्री, डा. मनीष सचान आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा ...