जहानाबाद, अप्रैल 6 -- अरवल, निज संवाददाता। सूबे के सहकारिता मंत्री एवं वन एवं पर्यावरण मंत्री प्रमोद चंद्रवंशी के द्वारा सोमवार को स्थानीय परिसदन में सहकारिता विभाग के पदाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। बैठक के बाद मंत्री ने कहा कि किसानों, पशुपालकों और मत्स्य पालकों के लिए लगातार काम किया जा रहा है। सूबे में बकरी पालन के लिए कोऑपरेटिव, शहद कोऑपरेटिव, मत्स्य कोऑपरेटिव, सब्जी कोऑपरेटिव को और मजबूत बनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रत्येक गांव में दूध कोऑपरेटिव बनाया जाएगा। किसानों के हित में बिहार सरकार लगातार काम कर रही है। किसानों को पूरी तरह से मजबूत एवं आप निर्भर बनाने के प्रति सहकारिता विभाग काम कर रहा है। उन्होंने बताया कि अरवल जिले में सहकारिता विभाग के द्वारा शत प्रतिशत धान की खरीदारी की गया है जो बहुत ही सराहनीय है। साथ ही गेहूं की...