लखनऊ, जुलाई 15 -- लखनऊ, प्रमुख संवाददाता। मुख्य सचिव एस.पी. गोयल ने 22 जुलाई से शुरू होने जा रहे एफएमडी वैक्सीनेशन अभियान के तहत प्रत्येक ग्राम के लिए एफएमडी वैक्सीनेशन अभियान के लिए माइक्रोप्लान एवं दैनिक रूट चार्ट तैयार करने के निर्देश दिए हैं। कहा है कि वैक्सीन, सीरिंज एवं ईयर-टैग की ब्लॉक स्तर पर अग्रिम उपलब्धता सुनिश्चित की जाए। डोर-टू-डोर टीकाकरण के बाद प्रत्येक पशुपालक के घर पर एफएमडी टीकाकरण एवं तिथि का अनिवार्य रूप से अंकन किया जाए। मुख्य सचिव बुधवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से प्रदेश के सभी मण्डलायुक्तों एवं जिलाधिकारियों के साथ साप्ताहिक समीक्षा बैठक कर रहे थे। बैठक में खुरपका-मुंहपका रोग (एफएमडी) टीकाकरण अभियान, ईवी चार्जिंग स्टेशन स्थापना सहित विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों की समीक्षा की गई। यह भी पढ़ें- आगामी 22 जुलाई से...