रिषिकेष, दिसम्बर 19 -- विधायक प्रेमचंद अग्रवाल ने कहा कि ऋषिकेश विधानसभा के प्रत्येक गांवों में विकास कार्यों को गति दी जाएगी। गांवों का योजनाबद्ध विकास मेरी प्राथमिकता है। सड़कों के निर्माण से जहां आवागमन सुगम होगा। वहीं स्ट्रीट लाइट लगने से ग्रामवासियों की सुरक्षा के साथ-साथ रात्रि समय में आवाजाही भी आसान होगी। शुक्रवार को ऋषिकेश विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत खदरी ग्रामसभा में आयोजित कार्यक्रम में लोगों विधायक प्रेमचंद अग्रवाल को सम्मानित किया। विधायक प्रेमचंद ने विधायक निधि से ग्रामसभा की आंतरिक सड़कों के निर्माण के लिए 15 लाख रुपये देने की घोषणा की। इसके साथ ही उन्होंने ग्रामसभा में बेहतर प्रकाश व्यवस्था सुनिश्चित करने के उद्देश्य से 100 स्ट्रीट लाइट उपलब्ध कराने की भी बात कही। पूर्व ग्राम प्रधान सरोप सिंह पुंडीर ने आभार व्यक्त करते हुए कह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.