गिरडीह, अप्रैल 17 -- गिरिडीह, प्रतिनिधि। अग्निशमन सेवा सप्ताह पर शुक्रवार को समाहरणालय परिसर में व्यापक मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया। जिसका उद्देश्य आग जैसी आपातकालीन परिस्थितियों में त्वरित व प्रभावी कार्रवाई की तैयारियों का आकलन करना तथा अधिकारियों-कर्मियों को आपदा प्रबंधन के प्रति जागरूक एवं प्रशिक्षित करना था। डीसी रामनिवास यादव ने स्वयं मॉक ड्रिल में भाग लेकर पूरी प्रक्रिया को बारीकी से समझा। विभिन्न चरणों का अवलोकन किया। उन्होंने अग्निशमन दल द्वारा प्रदर्शित त्वरित प्रतिक्रिया, समन्वय और तकनीकी दक्षता की सराहना की। कहा कि ऐसी मॉक ड्रिल से न केवल अधिकारियों एवं कर्मचारियों की तैयारियों का मूल्यांकन होता है, बल्कि वास्तविक आपदा की स्थिति में जान-माल की क्षति को कम करने में भी सहायता मिलती है। यह भी पढ़ें- आग से बचाव के तरीके बताए मॉक ड...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.