फर्रुखाबाद कन्नौज, जुलाई 18 -- फर्रुखाबाद, संवाददाता।भाजपा के क्षेत्रीय मंत्री देवेंद्र देव गुप्ता ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान के अंतर्गत डिजिटल लर्निंग प्रोग्राम चलाया जा रहा है। इसका मकसद है कि कार्यकर्ता पार्टी के इतिहास, विचारधारा के बारे में जान सकें। संगठन के गठित प्रत्येक बूथ पर यह अभियान चलाया जायेगा और प्रत्येक बूथ पर कम से कम दस कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण किया जाना है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक कार्यकर्ता सरल एप डाउनलोड करे। पार्टी कार्यालय आवास विकास में हुयी बैठक के दौरान उन्होंने कहा कि सरल एप डाउनलोड करने के बाद रजिस्ट्रेशन करने को पार्टी की सदस्यता क्रमांक, मोबाइल नंबर रजिस्टर करें। इसके बाद डिजिटल टे्रनिंग क्षेत्र में जाकर पार्टी के इतिहास और योजनाओं से जुड़े वीडियो देखें। क्विज में भी भाग लें। जिलाध्...