रिषिकेष, मार्च 28 -- एम्स ऋषिकेश में व्यापक अग्नि सुरक्षा और आपातकालीन तत्परता सुदृढ़ करने के उद्देश्य से प्रशिक्षण कार्यशाला आयोजित की गई। जिसमें संस्थान के कर्मचारियों को अग्नि सुरक्षा उपायों की जानकारी दी गई। शनिवार को एम्स अस्पताल प्रशासन के तत्वाधान में आयोजित आयोजित कार्यशाला का शुभारंभ कार्यकारी निदेशक प्रो. मीनू सिंह ने किया। उन्होंने कहा कि संस्थान में कार्यरत प्रत्येक कर्मचारी को अग्नि सुरक्षा उपायों के बारे में जानकारी होनी जरूरी है। इस कार्यशाला से खासतौर से अस्पताल में सेवारत नर्सिंग स्टाफ, सुरक्षा कर्मियों और प्रशासनिक वर्ग के कर्मचारियों को अग्नि सुरक्षा और आपातकालीन स्थिति में बचाव के तरीकों का अनुभव प्राप्त होगा। सीबीआरआई रूड़की के वैज्ञानिक डा. सौरभ जैन और डा. ए अरविन्द कुमार सहित अग्निशमन विभाग ऋषिकेश के प्रभारी सुधीर सिं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.