मैनपुरी, जून 9 -- उत्तर प्रदेश पुलिस आरक्षी भर्ती परीक्षा दूसरे दिन भी दोनों पालियों में शांतिपूर्ण हुई। आज बुधवार को दोनों पालियों में परीक्षा होने के बाद संपन्न होगी। दूसरे दिन भी 11 परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा कराई गई। परीक्षा के दौरान जिले के वरिष्ठ अधिकारियों के अलावा तैनात सेक्टर, स्टेटिक मजिस्ट्रेट ने लगातार भ्रमण कर परीक्षा की प्रत्येक गतिविधि पर नजर रखी। मंगलवार को दूसरे दिन सुबह की पाली में आठ बजे के बाद से ही परीक्षार्थी पहुंचने लगे थे। परीक्षा केंद्रों के गेट पर अभ्यर्थियों की सघन तलाशी ली गई, इसके बाद ही प्रवेश दिया गया। दूसरे दिन की प्रथम और द्वितीय पाली में लगभग 27 से 30 प्रतिशत अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। यह भी पढ़ें- प्रत्येक कक्ष में लगी घड़ी के समय में न हो अंतर : डीएम डीएम डा. इंद्रमणि त्रिपाठी, एसपी गणेश प्रसाद शाहा ने पर...