औरंगाबाद, अप्रैल 24 -- 9 मई को राष्ट्रीय लोक अदालत का होना है आयोजन, अधिवक्ताओं से सहयोग की अपील फोटो- 23 अप्रैल एयूआर 21 कैप्शन- गुरुवार को जिला विधिज्ञ संघ भवन में आयोजित बैठक को संबोधित करते प्रधान जिला जज राजीव रंजन कुमार औरंगाबाद, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। जिला विधिज्ञ संघ, औरंगाबाद में राष्ट्रीय लोक अदालत और स्थाई लोक अदालत के प्रचार-प्रसार सहित अधिक से अधिक वादों के निष्पादन के लिए बार और बेंच की बैठक गुरुवार को जिला विधिज्ञ संघ, औरंगाबाद के भवन में आयोजित हुई। संघ के अध्यक्ष विजय कुमार पाण्डेय और महासचिव जगनारायण सिंह के संचालन में यह आयोजन हुआ। मुख्य अतिथि प्रधान जिला जज राजीव रंजन कुमार ने अधिवक्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि सभी अधिवक्ता सुलहनीय वादों में से एक वाद का निष्पादन 9 मई को राष्ट्रीय लोक अदालत में अवश्य कराएं जिससे कि ...