कानपुर, अप्रैल 29 -- कानपुर। आर्यनगर स्थित द स्पोर्ट्स हब के ईडब्ल्यूएस बैच के खिलाड़ियों ने 55वीं केवीएस रीजनल स्पोर्ट्स मीट-2026 की जूडो प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए पदक जीते। केवी नं. 1 चकेरी में आयोजित प्रतियोगिता में टीएसएच के खिलाड़ी प्रत्यूषी सोनकर ने रजत पदक जीता। शौर्य सोनकर ने कड़े मुकाबलों में संघर्ष करते हुए कांस्य पदक जीता। यह उपलब्धि खिलाड़ियों की मेहनत, अनुशासन और लगन का परिणाम है। साथ ही टीएसएच की ओर से आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के बच्चों को दी जा रही निःशुल्क व उच्चस्तरीय प्रशिक्षण व्यवस्था भी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.