सासाराम, दिसम्बर 9 -- सासाराम, हिन्दुस्तान संवाददाता। कलेक्ट्रेट की डीआरडीए सभा भवन में मंगलवार को निर्वाचन व्यय लेखा कोषांग के नोडल पदाधिकारी हरेन्द्र कुमार मांझी ने प्रत्याशियों व उनके प्रतिनिधियों के साथ बैठक की। कहा कि प्रत्याशियों द्वारा निर्वाचन अवधि के दौरान किए गए व्यय संधारण से संबंधित अंतिम लेखा-जोखा चुनाव परिणाम की घोषणा की तिथि से 30 दिनों के अंदर अंतिम रूप से जमा कराया जाना है। ऐसे में चुनावी खर्च की लेखा-जोखा जमा करने की अंतिम तिथि 13 दिसंबर है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.