हजारीबाग, फरवरी 18 -- हजारीबाग, हमारे प्रतिनिधि । हजारीबाग में चल रहे नगर निगम चुनाव के तहत विभिन्न वार्डों में प्रत्याशियों ने रैलियां और जनसंपर्क अभियान तेज कर दिए हैं। वार्ड 33 से पार्षद प्रत्याशी मुन्नी देवी ने 18 फरवरी को अपनी उम्मीदवारी के समर्थन में डोर टु डोर जनसंपर्क अभियान चलाया। जनसंपर्क अभियान सिरसी टु से शुरू होकर यशवंत नगर में चलाया गया। इसमें पूर्व वार्ड पार्षद बादशाह राम, सागर कुमार पासवान सुजीत पासवान योगेंद्र राणा, संजय कुमार आदि शामिल हुए। सभी ने जनता का आशीर्वाद मांगा। मतदाताओं से पांच नंबर साइकिल पंप छाप पर मोहर लगाने की अपील की गई। पद यात्रा कर मांगा समर्थन इसके अलावा वार्ड संख्या 33 प्रत्याशी उर्मिला देवी पति नवराज राम गाजे बाजे के साथ पदयात्रा की। सिरसी रसूलीगंज और डामोडीह में घर-घर जाकर समर्थन मांगा। उनके तरफ से 1...