रांची, फरवरी 13 -- बुंडू, संवाददाता। 23 फरवरी को होनेवाले बुंडू नगर पंचायत चुनाव को लेकर सरगर्मी तेज हो गई है। 13 वार्ड पार्षदों और एक अध्यक्ष पद के लिए होनेवाले इस चुनाव के प्रचार में प्रत्याशियों ने पूरी ताकत झोंक दी है। पूरे बुंडू को बैनर-पोस्टरों से पाट दिया गया है और चौक-चौराहों पर चुनावी चर्चाएं आम हो गई हैं। अध्यक्ष पद के प्रत्याशी जीतेंद्र उरांव ने शुक्रवार संध्या बुंडू चौक बाजार में अपने चुनावी कार्यालय का उद्घाटन किया। सैकड़ों समर्थकों की उपस्थिति में कार्यालय की शुरुआत की गई। उन्होंने अपना चुनावी घोषणा पत्र भी जारी किया और वादा किया कि विजयी होने पर बड़ा तालाब का सौंदर्यीकरण, नियमित जलापूर्ति के लिए तीन नई पानी टंकियों का निर्माण, जलजमाव की समस्या का स्थायी समाधान और बुंडू बस स्टैंड की व्यवस्था करना उनकी मुख्य प्राथमिकता होगी। र...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.