रांची, फरवरी 24 -- खूंटी, संवाददाता। नगरपालिका (आम) निर्वाचन के तहत खूंटी नगर पंचायत क्षेत्र में 23 फरवरी को शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष मतदान संपन्न होने के बाद मंगलवार को पीठासीन पदाधिकारियों की डायरी एवं अन्य निर्वाचन संबंधी दस्तावेजों की संवीक्षा को लेकर कृषि उत्पादन बाजार समिति परिसर में अभ्यर्थियों के साथ महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में सामान्य प्रेक्षक रश्मि लकड़ा की उपस्थिति रही। बैठक में सभी निर्वाची पदाधिकारी, सहायक निर्वाची पदाधिकारी एवं उप निर्वाचन पदाधिकारी मौजूद थे। बैठक का मुख्य उद्देश्य निर्वाचन प्रक्रिया की निष्पक्षता एवं पारदर्शिता को और सुदृढ़ करना तथा अभ्यर्थियों को मतगणना से पूर्व आवश्यक जानकारियों से अवगत कराना था। प्रशासन की ओर से आश्वस्त किया गया कि लोकतांत्रिक प्रक्रिया की गरिमा बनाए रखते हुए परिणाम घोषित किए ज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.