लातेहार, फरवरी 7 -- लातेहार, प्रतिनिधि। नगर पंचायत लातेहार के अध्यक्ष व वार्ड पार्षद के लिए खड़े हुए उम्मीदवारों के बीच शनिवार को चुनाव चिन्ह आवंटित कर दिया गया। चुनाव चिन्ह प्राप्त करने के लिए शनिवार को सभी प्रत्याशी संबंधित निर्वाचन कार्यालय में डटे रहे। सभी प्रत्याशियों को राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा उपलब्ध कराई गई दिशा निर्देश के आलोक में चुनाव चिन्ह का वितरण किया गया है। अध्यक्ष के लिए कुमारी नीना तिर्की को एयर कंडीशनर, बिलासी टोपनो को छड़ी, वैजंती देवी को चुड़ियां, भगतु नगेसिया बैटरी टॉर्च, महेश सिंह को बेंच, मिलयानी कुजूर को बिस्कुट, सूर्य देव भक्त को बक्सा और सेलेस्टिन कुजूर को ईंटें चुनाव चिन्ह आवंटित किया गया है। अध्यक्ष के लिए आठ प्रत्याशी मैदान में हैं,जबकि 15 वार्ड के लिए 56 प्रत्याशियों चुनाव में उतरे हैं,जिसमें वार्ड नंबर 1 से ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.