फतेहपुर, अप्रैल 3 -- फतेहपुर। ज्वालागंज स्थित कांग्रेस कार्यालय में जिला व शहर के पदाधिकारियों की मासिक बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें संगठन मजबूती के साथ ही बूथ स्तर पर पार्टी को मजबूत किए जाने की हिदायत दी गई। वक्ताओं ने कहा कि प्रत्याशिता नहीं पार्टी मजबूती पर जोर दिया जाए। जिलाध्यक्ष महेश द्विवेदी ने कहा कि अब जनजन भाजपा की कारगुजारियों को जान चुका है जिससे अब लोग इसका जबाव देने के लिए इंतजार कर रहे हैं। ऐसे में आवश्यकता है कि लोगो के बीच पहुंचकर उनकी समस्याओं व आवश्यकताओं को जिम्मेदारों तक पहुंचाया जाए, कहा कि पार्टी के लिए सभी को एकजुट होकर काम करने की आवश्यता है। संगठन में अनुशासन हीनता व अकर्मण्यता को कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। शहर अध्यक्ष आरिफ गुड्डा ने कहा कि सभी पदाधिकारी बूथों पर जाकर पार्टी की मजबूती का अवलोकन करने के साथ ...