नई दिल्ली, मई 15 -- नई दिल्ली। भारतीय प्रत्यक्ष बिक्री उद्योग का कारोबार वित्त वर्ष 2024-25 में सालाना आधार पर चार प्रतिशत बढ़कर अब तक के उच्चतम स्तर 23,021 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। राज्यों में महाराष्ट्र कुल बिक्री में 15.3 प्रतिशत हिस्सेदारी के साथ शीर्ष पर रहा। उद्योग संगठन इंडियन डायरेक्ट सेलिंग एसोसिएशन (आईडीएसए) की एक रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई। आईडीएसए की 'डायरेक्ट सेलिंग इंडस्ट्री 2025 आउटलुक' नाम से जारी रिपोर्ट के अनुसार, वित्त वर्ष 2023-24 में उद्योग का कारोबार 22,142 करोड़ रुपये था। यह अध्ययन बाजार शोध कंपनी इप्सोस ने किया है। यह भी पढ़ें- फ्लिपकार्ट IPO की लॉन्चिंग में होगी देरी, वॉलमार्ट ने कंपनी को दिया नया टास्क

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...