रिषिकेष, अप्रैल 19 -- प्रतीतनगर स्थित कौटिल्य वाटिका वेडिंग प्वाइंट में 21 अप्रैल से श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन किया जाएगा। इसका शुभारंभ स्वामी रसिक महाराज और पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत करेंगे। रविवार को यह जानकारी नारी जागृति मंच की प्रदेश अध्यक्ष रजनी घिल्डियाल चंदोला ने दी। उन्होंने बताया कि वैशाख शुक्ल पंचमी और मोहिनी एकादशी के पावन अवसर पर आयोजित इस कथा में राजनैतिक हस्तियां, साहित्यकार, समाजसेवी, संत-महात्मा, महिला शक्ति संगठन और कीर्तन मंडलियों को आमंत्रित किया गया है। कथा देश के अमर शहीदों को नमन और प्राकृतिक आपदाओं में दिवंगत आत्माओं की शांति को समर्पित होगी। इसका वाचन आचार्य रमेश उनियाल करेंगे। कथा का शुभारंभ 21 अप्रैल को सुबह 10 बजे सोमेश्वर महादेव मंदिर, प्रतीतनगर से निकलने वाली कलश यात्रा के साथ होगा। आठ दिवसीय इस ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.