रिषिकेष, अप्रैल 24 -- प्रतीतनगर ग्राम सभा में भाजपा की ओर से शुक्रवार को आयोजित कार्यक्रम में एक दर्जन से अधिक लोगों ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। विधायक प्रेमचंद्र अग्रवाल ने कहा कि केंद्र की मोदी एवं राज्य की धामी सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों और पारदर्शी कार्यशैली से प्रभावित होकर बड़ी संख्या में लोग भाजपा से जुड़ रहे हैं। विधायक ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी केवल एक राजनीतिक दल नहीं, बल्कि विश्व का सबसे बड़ा संगठन है, जो राष्ट्रहित, विकास और जनसेवा के संकल्प के साथ कार्य कर रहा है। उन्होंने भाजपा की तुलना एक विशाल वट वृक्ष से करते हुए कहा कि इसकी छांव में समाज के सभी वर्गों को सम्मान, सुरक्षा और अवसर प्राप्त होता है। उन्होंने पार्टी में शामिल नये लोगों से संगठन की रीति-नीति को अपनाते हुए क्षेत्र के विकास में सक्रिय भूमिका निभाने का आह...