लखनऊ, मई 13 -- समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने अपने सौतेले भाई प्रतीक यादव के निधन को अत्यंत दुखद बताया। सुबह लखनऊ स्थित सिविल अस्पताल पहुंचे और फिर वहां से किंग जॉर्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय (केजीएमयू) गये, जहां प्रतीक के शव का पोस्टमार्टम किया जा रहा है। अखिलेश यादव ने मीडिया से बातचीत करते हुए बताया कि उनकी दो महीने पहले प्रतीक से मुलाकात हुई थी। मीडिया से बातचीत करते हुए अखिलेश यादव ने कहा, 'एक बहुत अच्छा लड़का, जो अपनी मेहनत से जीवन में कुछ बड़ा करना चाहता था, वह आज हमारे बीच नहीं है। यह हम सभी के लिए बेहद दुखद और भावुक क्षण है। स्वाभाविक है कि कानून और कानूनी प्रक्रिया जो कहेगी, परिवार के लोग जो निर्णय लेंगे, हम सभी उसका सम्मान करेंगे और उसी के अनुसार आगे बढ़ेंगे। करीब दो महीने पहले मेरी उनसे मुलाकात हुई थी। उस समय मै...