नई दिल्ली, मार्च 31 -- सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X ने दिल्ली हाई कोर्ट को बताया कि 'डॉ. निमो यादव' नाम से चल रहे पैरोडी अकाउंट को केंद्र सरकार के आदेश पर ब्लॉक किया गया है। यह कार्रवाई सूचना मंत्रालय के निर्देश पर की गई है। कोर्ट में दाखिल हलफनामे के मुताबिक, इस अकाउंट पर ऐसे पोस्ट किए गए थे जिन्हें 'मानहानिकारक' माना गया। आरोप है कि फोटो, वीडियो और AI आधारित कंटेंट के जरिए पीएम नरेंद्र मोदी को गलत तरीके से पेश किया गया और उनकी छवि खराब करने की कोशिश की गई। इस मामले में याचिका प्रतीक शर्मा ने दायर की है, जो 'डॉ. निमो यादव' नाम का पैरोडी अकाउंट से जुड़े बताए जा रहे हैं। मामले की सुनवाई पुरुषैन्द्र कुमार की अदालत में चल रही है और अगली सुनवाई अगले हफ्ते तय की गई है। यह भी पढ़ें- दिल्ली में CBI ने डिप्टी कमिश्नर को किया गिरफ्तार, 4 लाख के रिश्वत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.