नई दिल्ली, जनवरी 28 -- समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव की दूसरी पत्नी के बेटे प्रतीक यादव ने अपनी भाजपा नेत्री पत्नी अपर्णा यादव से तलाक की चर्चाओं पर यू-टर्न ले लिया है। हाल ही में तलाक की अटकलों के बीच प्रतीक यादव ने सोशल मीडिया इंस्टाग्राम पर एक नया पोस्ट साझा किया है, जिससे साफ हो गया है कि उनके और अपर्णा यादव के बीच अब सबकुछ ठीक है। प्रतीक यादव ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पत्नी अपर्णा यादव के साथ एक तस्वीर पोस्ट की है। इस पोस्ट में उन्होंने लिखा किऑल इज गुड" और साथ ही कैप्शन में यह भी जोड़ा कि हम चैंपियनों का परिवार हैं। इस पोस्ट के सामने आते ही तलाक की चर्चाओं पर विराम लग गया है। प्रतीक के इस संदेश को दोनों के रिश्ते में आई खटास खत्म होने के संकेत के तौर पर देखा जा रहा है। गौरतलब है कि इससे पहले प्रतीक यादव और अपर्णा ...