बिजनौर, मई 14 -- समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं की एक शोक सभा कस्बे में ठाकुर योगेंद्र सिंह के प्रतिष्ठान पर आयोजित की गई। बैठक में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिले शयादव के भाई प्रतीक यादव के आकस्मिक निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया गया। इस दौरान उपस्थित कार्यकर्ताओं ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की तथा शोक संतप्त परिवार को इस दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की कामना की। बैठक को संबोधित करते हुए योगेंद्र सिंह ने कहा कि किसी प्रियजन का असमय निधन परिवार के लिए अत्यंत दुखद होता है। यह भी पढ़ें- प्रतीक यादव के निधन पर सपाइयों ने जताया शोक समाजवादी पार्टी के सभी कार्यकर्ता इस कठिन समय में यादव परिवार के साथ खड़े हैं। कार्यकर्ताओं ने दिवंगत के प्रति श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके...