प्रतीक यादव के जन्मदिन पर पत्नी अपर्णा का खास पोस्ट, बेटी ने पियानो बजाकर पापा को दी शुभकामनाएं
लखनऊ, जून 7 -- Prateek Yadav Birthday: मुलायम सिंह यादव के बेटे और भाजपा नेत्री अपर्णा यादव के दिवगंत पति प्रतीक यादव का आज जन्मदिन है। इस मौके पर अपर्णा ने सोशल मीडिया पर एक भावुक पोस्ट शेयर कर उन्हें याद किया। उन्होंने अपने परिवार की एक फोटो शेयर करते हुए लिखा, 'जैसा तुमने कहा था, तुम हमेशा जवान रहोगे।' इस तस्वीर में अपर्णा, प्रतीक और उनकी बेटी साथ नजर आ रहे हैं। यूपी महिला आयोग की उपाध्यक्ष अपर्णा यादव ने देर रात करीब साढ़े 12 बजे यह पोस्ट शेयर कर प्रतीक यादव को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। इसके साथ ही उन्होंने बेटी प्रथमा का एक वीडियो भी शेयर किया, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में प्रथमा अपने पापा की याद में पियानो पर 'हैप्पी बर्थडे' की धुन बजाती दिखाई दे रही हैं। वीडियो के बैकग्राउंड में बताया गया है कि यह वही पियानो है, ज...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.