नई दिल्ली, मई 13 -- Prateek Yadav Death: समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव के छोटे बेटे और बीजेपी नेता अपर्णा यादव के पति प्रतीक यादव का बुधवार को निधन हो गया। सुबह करीब साढ़े पांच बजे उनकी तबीयत बिगड़ी। पानी पीने के लिए वह किचन में गए। जहां वह गिर पड़े। सिविल अस्पताल लाया गया। सूत्रों के मुताबिक, प्रतीक की मौत के बाद लखनऊ पुलिस उनके घर पहुंची। पुलिस और फोरेंसिक टीम ने प्रतीक के फोन को कब्जे में लिया है। इसके साथ नौकरों से पूछताछ की। प्रतीक यादव समाजवादी पार्टी संस्थापक मुलायम सिंह के छोटे बेटे थे। उनकी पत्नी राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष अपर्णा यादव हैं। अपर्णा दिल्ली में थी। पति की मौत की खबर मिलते ही वह लखनऊ पहुंचीं। प्रतीक का शव उनके घर पर पहुंच गया। प्रतीक के घर पर भारी भीड़ उमड़ी। अखिलेश, शिवपाल समेत परिवार के सभी सदस्य म...