नई दिल्ली, मई 25 -- समाजवादी पार्टी के संस्थापक और पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव के बेटे प्रतीक यादव की सोमवार को लखनऊ में तेरहवीं है। प्रतीक की पत्नी अपर्णा यादव ने रविवार देर शाम श्राद्ध का कार्ड सोशल मीडिया पर पोस्ट किया, जिसमें सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव, चाचा शिवपाल सिंह यादव समेत सैफई परिवार से कई नाम हैं। प्रतीक का 13 मई को निधन हो गया था। दाह संस्कार के सोशल मीडिया कार्ड में अपर्णा और उनकी दोनों बेटियों का नाम था। प्रतीक की तेरहवीं लखनऊ में उनके विक्रमादित्य मार्ग आवास पर आज दोपहर 12 बजे से है। अपर्णा यादव ने पहले कल रात 8 बजे फेसबुक और एक्स पर तेरहवीं का एक कार्ड पोस्ट किया, जिसमें उनके और अखिलेश के साथ दोनों बेटी पद्मजा व प्रथमा के अलावा अमन, अदिति और अत्यना का नाम है। अमन अपर्णा के भाई, अदिति अखिलेश की बड़ी बेटी और अत्यना अमन...