शाहजहांपुर, सितम्बर 11 -- तिलहर। विश्व हिंदू रक्षा परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष गोपाल राय ने प्रतीक गर्ग को शाहजहांपुर का जिलाध्यक्ष मनोनीत किया। उनके नगर आगमन पर कार्यकर्ताओं ने फूल मालाएं पहनाकर भव्य स्वागत किया। हाईवे स्थित बालाजी फर्नीचर शोरूम पर प्रदेश उपाध्यक्ष राधारमण मिश्रा के साथ नव मनोनीत जिला अध्यक्ष प्रतीक गर्ग का स्वागत समारोह हुआ। राधारमण मिश्रा ने कहा कि जिले में संगठन को और मजबूत करने का काम प्रतीत करेंगे और जल्द ही जिले की कार्यकारिणी का गठन होगा। इस दौरान सुरेंद्र राठौर, श्याम गर्ग, सुरेंद्र गुप्ता, सुरेंद्र सिंघल आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...