औरैया, मई 4 -- अजीतमल, संवाददाता। कस्बे के मोहल्ला सूर्यनगर निवासी डॉ. उमेश चंद्र दीक्षित के छोटे पुत्र प्रतीक कुमार दीक्षित का चयन खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग, उत्तर प्रदेश में कनिष्ठ विश्लेषक (औषधि) के पद पर हुआ है। यह चयन उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग, लखनऊ द्वारा किया गया है। रविवार को लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने उन्हें चयन प्रमाणपत्र प्रदान किया। प्रतीक दीक्षित की प्रारंभिक शिक्षा कस्बे के जनता इंटर कॉलेज से हुई। इसके बाद उन्होंने कानपुर विश्वविद्यालय परिसर से बीफार्मा तथा कर्नाटक से एमफार्मा की पढ़ाई पूरी की। उच्च शिक्षा के बाद उन्होंने प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर यह सफलता हासिल की। यह भी पढ़ें- योगी सरकार में पारदर्शी भर्ती से खिले चयनित अभ्यर्थियों के चेहरे प्रतीक ने बताया कि उनका लक्ष्य आगे पीसी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.