एटा, मई 1 -- शुक्रवार को जिले की प्रमुख गल्ला मंडी परिसर में खाद्यान्न व्यापार मंडल समिति के अध्यक्ष पद का चुनाव संपन्न हुआ। चुनावी मुकाबले में प्रतीक गुप्ता ने प्रतिद्वंद्वी हरीश गुप्ता को 82 मतों से हराकर अध्यक्ष पद पर कब्जा जमाया। चुनाव समिति अध्यक्ष ने नव निर्वाचित खाद्यान्न व्यापार मंडल अध्यक्ष को प्रमाण पत्र सौंपकर जीत की आधिकारिक घोषणा की। शुक्रवार सुबह से ही मंडी परिसर में चुनावी सरगर्मियां बनी रही, खाद्यान्न व्यापार मंडल अध्यक्ष पद के लिए हो रहे इस मतदान के दौरान पुलिस और प्रशासन अलर्ट पर रहा। शांतिपूर्ण मतदान करने के लिए मंडी परिसर स्थित मतदेय स्थल पर बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया। यह भी पढ़ें- गल्ला मंडी अध्यक्ष पद के लिए आज होगा दोनों प्रत्याशियों ने लगाई ताकत सुबह मतदान शुरू होते ही गल्ला आढ़तियों की कतारें लगनी शुर...